फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट व जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के नैनावाली गांव निवासी सलमा ने गांव के ही एक परिवार के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व बाड़े की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने महिला को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
महिला ने इस संबंध में प्रताप नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सलमा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ गांव के ही एक परिवार का विवाद चल रहा है। आरोपी उसकी रिहायशी जगह व बाड़े की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी इस जमीन को बेचने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

मना करने पर वह धमकी दे रहे हैं। आरोपी पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके है। पति की मौत के बाद आरोपी उसे और भी अधिक परेशान करने लगे। दो दिन पहले रात के समय आरोपी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में आए उसके बेटे मनसब, जुलफान व पुत्रवधु नूरी को भी पीटा।
विज्ञापन

बाद में आरोपियों ने बाड़े में लगी उनकी टीन भी तोड़ डाली। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें