संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नकली करेंसी तैयार कर उसे बाजार में खपाने के आरोपी गौरव को मंगलवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में सामने आया कि नकली करेंसी तैयार करने के गिरोह ने गौरव पर नकली नोट की सप्लाई करने की जिम्मेदारी थी। पुलिस ने इसके पास से एक कार बरामद की है।
जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सरस्वती नगर निवासी गौरव को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में उसने नकली नोट तैयार करने से लेकर बाजार में खपाने तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया है। साथ ही उसने बताया कि उसकी जिम्मेदारी नकली नोट की सप्लाई की थी। पुलिस ने गौरव के कब्जे से एक कार भी बरामद की है।
पूछताछ में गौरव ने बताया कि 10 अगस्त को जब उसके गिरोह के छह सदस्य पकड़े गए तो वह अंडर ग्राउंड हो गया था। मंगलवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया है।करीब दो माह पहले यमुनानगर पुलिस ने नकली करेंसी का गिरोह पकड़ा था। जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से साढ़े 12 लाख की नकली करेंसी भी मिली थी।
इसके बाद से ही सीआईए-1 की टीम नकली करेंसी प्रकरण को लेकर जांच की जा रही है। दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया था। अभी इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।