फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राॅपर्टी डीलर की हत्या में पत्नी को बनाया आरोपी

Wed, 06 Nov 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो साल पहले प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप कुमार की हुई हत्या के मामले में उसकी पत्नी की भी संलिप्तता बताई जा रही है। पहले इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करने वाले अनिल कुमार को नामजद किया गया था। अब पुलिस ने प्रदीप की पत्नी को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि प्रदीप की पत्नी ने उसे धीरे-धीरे जहर देकर मारा था। अनिल की सास की शिकायत को भी इसी केस में मर्ज कर लिया है। इसमें वृद्धा ने अपनी बेटी सुनीता की हत्या के लिए अनिल के साथ प्रदीप की पत्नी को भी सीधे-सीधे नामजद किया है। थाना छछरौली के गांव दादूपुर सैनी में दो साल पहले संदिग्ध हालात में हुई प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में प्रदीप के भाई राजेश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। इसके बाद अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच सीआईए-वन को सौंप दी गई थी। इस मामले की जांच जब शुरू हुई। तफ्तीश में प्रदीप के भाई राजेश व संजीव ने बताया कि दो साल पहले उसका भाई प्रदीप बीमार हो गया था।
उसकी देखरेख उसकी पत्नी व उसके साथ काम करने वाला अनिल करता था। आरोप है कि प्रदीप को जानबूझ कर उसकी पत्नी ने अनिल के साथ मिलकर धीरे-धीरे जहर देकर मारा है। इनकी इस बात पर मुहर तब लग गई जब अचानक से अनिल की सास भागवंती देवी ने प्रदीप की ही तरह अपनी बेटी सुनीता की मौत होना बताया।
उनका कहना है कि अनिल व प्रदीप की पत्नी ने जानबूझ कर सुनीता को भी धीरे-धीरे जहरीली दवा देकर मौत के घाट उतारा है। इसी तरह प्रदीप को भी जहर देकर मारा। प्रदीप की मां दर्शनी देवी ने भी अनिल व प्रदीप की पत्नी के बीच संबंधों को लेकर अपने बयान दर्ज कराएं हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से इन तथ्यों को शामिल कर अदालत में केस डायरी जमा कराई है।
विज्ञापन

प्रदीप के भाई संजीव ने बताया कि आरोपी अनिल ने अपनी अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी, जो खारिज होने के बाद वह पहले ही जिला छोड़ चुका है और अब प्रदीप की पत्नी भी गिरफ्तारी के डर से गायब हो चुकी है। थाना प्रभारी रोहताश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें