संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नशा तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को काबू किया है। जिसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक पुराना हमीदा पानी की टंकी के पास पीपल के पेड़ के नीचे हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसकी पहचान सोनू उर्फ मोनू खड्डा कॉलोनी पुराना हमीदा यमुनानगर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।