यमुनानगर। दो दिन पहले एक युवक से मोबाइल फोन झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों काबू कर किया है। दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
एसएचओ थाना सदर दलबीर सिंह ने बताया कि रायपुर निवासी विजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी 14 मार्च को शाम के समय बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल फोन झपट ले गए थे। केस दर्ज कर करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को संदेह के आधार पर रायपुर निवासी गुरमीत व बिहार सीतामढ़ी के गांव गोसाना निवासी चंदन का काबू ककाय। दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद