फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों पर उतरी पुलिस, 22 जगह लगाए नाके

Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सड़कों पर चौकसी बढ़ाई है। जिले में 22 अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी की है। नाकों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। खास तौर चेहरा ढककर वाहन चलाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
पिछले कुछ समय से जिले में फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण बदमाश फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से भाग जाते हैं। इस पर उच्चाधिकारियों ने पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। पुलिस ने कुल 22 स्थानों पर नाके लगाए हैं। प्रत्येक नाके पर पांच पुलिसकर्मियों को हथियारों के साथ तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि प्रत्येक तीन घंटे में नाके की लोकेशन भी बदली जा रही है, जिससे किसी को पता ही न चले की कहां पर नाकेबंदी की गई है। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि नाके पर विशेष तौर पर संदिग्ध वाहनों और बाइकों की जांच की जा रही है। चेहरा ढककर चलने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर भी सख्ती हो रही है, जिससे जिले में अपराधों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें