फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी काबू

Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में आरोपी उज्ज्वल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
थाना प्रबंधक शीलावंती ने बताया कि थाना गांधीनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 2017 में हुई थी, उसके पास एक लड़का भी है। पति के साथ उसका तलाक हो गया था। वह अपने पति से अलग रह रही थी। आरोपी उज्ज्वल सैनी को उसके तलाक के बारे में पता था।
विज्ञापन

वह अक्सर उसके घर आने जाने लगा और कहने लगा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसको दवा देकर उसका गर्भ नष्ट करवा दिया। वह शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ गलत काम करता रहा और उसकी गलत वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन

आरोपी ने धमकी दी कि वह किसी और लड़की से शादी कर रहा है। यदि उसने शादी में कोई रुकावट पैदा की तो उसकी वीडियो को वायरल कर देगा। साथ ही उसके बच्चे को भी खत्म कर देगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महिला एएसआई अमरदीप कौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी टैगोर गार्डन निवासी उज्ज्वल सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें