फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंगदारी मांगने में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब कारोबारी विनय साहनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार सेक्टर-17 निवासी शिव साहनी को वीरवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आरोपी के बेटे नमन और दामाद रमन को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस जांच के अनुसार शिव साहनी ने कारोबारी विनय साहनी को शिकायतें वापस लेने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान वह 75 लाख रुपये लेने पर अड़ गया। आरोप है कि दबाव के चलते विनय साहनी ने 29 मई को उसे ढाई लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद आरोपी लगातार और रकम की मांग करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह जून को जिमखाना क्लब में चार लाख रुपये लेते समय शिव साहनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पहले लिए गए ढाई लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच थाना छप्पर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें