फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह हजार किसानों से 40 करोड़ ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में किसानों से ठगी करने का आरोपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। केंचुए की खाद बनाने के नाम पर करीब छह हजार किसानों से 40 करोड़ रुपये ठगी करने के आरोपी पानीपत की भाटिया कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा को आर्थिक अपराध शाखा ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

यमुनानगर की एडिशनल एसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी राकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-17 जगाधरी में एग्रो नेचर फार्मिंग के नाम से फर्म बना कर दफ्तर खोला था। वह किसानों को केंचुआ खाद बनाने के लिए लिखित इकरारनामा करके उनसे अपनी फर्म में लाखों रुपये इनवेस्ट करवाता था। किसानों को लालच दिया जाता था कि उनकी फर्म किसान को केंचुए की खाद के एक बेड का मासिक एक हजार रुपये मिलेगा और देखभाल भी खुद करेगा। ज्यादातर किसानों ने ढाई-ढाई लाख रुपये इनवेस्ट किए है, जिनके बदले उनको 25 हजार रुपये मासिक मिलने थे। परंतु यह एक चाल थी। इसी महीने की शुरुआत में आरोपी राकेश शर्मा अपने साथियों सहित फरार हो गया। जिस पर थाना हुडा सेक्टर-17 में केस दर्ज किया गया था।
करोड़ों की ठगी को देखते हुए केस आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर किया गया था। निरीक्षक केवल सिंह व उनकी टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार व सिपाही प्रवीण कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आगरा एसओजी टीम ने की मदद :
निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि आरोपी को यूपी के आगरा से गिरफ्तार करने में वहां की एसओजी टीम के इंचार्ज निरीक्षक कुलदीप दीक्षित व उनकी टीम ने सहयोग किया। आरोपी राकेश वहां अपने एक जानकर के पास देहात एरिया में छिपा था जिसे लोकल पुलिस के बिना पकड़ पाना बड़ा मुश्किल था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों के जाल में फंसकर अपनी खून पसीने की कमाई को न लुटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें