फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कारोबारी के घर की रेकी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कालिंदी कॉलोनी में सात फरवरी को प्लाईवुड कारोबारी हिमांशु विज के घर पर फायरिंग मामले में रेकी करने वाला भी सीआईए-1 टीम के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान दुर्गा गार्डन के राहुल उर्फ गांधी के रूप में हुई, जिसे कोर्ट में पेश कर सीआईए-1 टीम रिमांड पर लेगी, जिससे पूछताछ में अन्य खुलासे हो सकें।
सीआईए-1 प्रभारी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि फायरिंग मामले में राहुल से पहले दस लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब कुल 11 गिरफ्तारियां हो गई हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल ने फायरिंग से पहले कारोबारी के घर की रेकी की थी। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी के घर चार गोलियां चलाई गईं थीं। इससे पहले विदेश में बैठे नोनी राणा ने रंगदारी मांगी थी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फायरिंग की वारदात हुई। इसे नोनी राणा के इशारे पर उसके गुर्गों द्वारा अंजाम दिए जाने का अनुमान लगाया गया। बाद में एक के बाद एक पुलिस ने बाइक पर फायरिंग करने आए दो आरोपियों सहित उनकी मदद करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। अभी तक फायरिंग मामले में पकड़े गए 11 आरोपियों में कई के संबंध नोनी राणा गैंग से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें