फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पालतू कुत्तों से महिला पर हमला कराने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के मंडौली गांव में दंपती पर पालतू कुत्तों से महिला पर हमला करवाने के आरोप लगा है। मामले में 50 वर्षीय शहीदा की शिकायत पर पुलिस ने संजय और उसकी पत्नी शैली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहीदा ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह मंडौली गांव में थी। आरोप है कि इसी दौरान संजय और उसकी पत्नी शैली ने जानबूझकर अपने घर का गेट खोल दिया और वहां रखे 5-6 पालतू कुत्तों को उनके ऊपर छोड़ दिया। कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उनकी बाईं टांग पर काट लिया। हमले में वह घायल हो गई। अस्पताल में उनका उपचार कराया गया।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें