फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना जगाधरी सदर पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी बहाने आरोपियों ने उसे अपने झांसे में ले लिया। पीड़िता के अनुसार 21 से 24 सितंबर के बीच आरोपियों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में गांव परवालो निवासी अजय कुमार, कोमल, शिक्षा और अनुज व जिला अंबाला के गांव मंगलई निवासी दीपू को नामजद किया गया है। सदर जगाधरी थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें