फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी विकास कांबोज का उनके परिवार से परिचय था और उसके पति से भी दोस्ती होने के कारण घर पर आना-जाना था। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले वह कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। उस समय महिला घर में अकेली थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह अचेत जैसी हो गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। शिकायत के अनुसार होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और पति से तलाक लेने का दबाव बनाया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि मानसिक रूप से परेशान होने पर उसने पूरी बात अपने पति को बताई। पति ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मिलने का दबाव बनाता रहा। एक दिन पति ने उसे आरोपी के साथ देखने के बाद उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। फिलहाल वह किराये के मकान में रह रही है। उसका आरोप है कि आरोपी अब भी मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है और धमकियां दे रहा है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें