फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी मालिक के 10.50 लाख लेकर भागा मुनीम

Wed, 01 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी मालिक के 10.50 लाख रुपये लेकर मुनीम भाग गया। मुनीम को फैक्टरी मालिक ने यह रकम बैंक में जमा कराने के लिए दी थी। मुनीम का कुछ पता न लगने पर फैक्टरी मालिक ने पुलिस को शिकायत दी। इस पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी मुनीम को विभिन्न धाराओं में नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी शहर के औद्योगिक क्षेत्र में यमुना इंटरनेशनल के नाम से फैक्टरी है। जगाधरी की शांति कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह फैक्टरी में मुनीम के पद पर कार्यरत था। उन्होंने 29 सितंबर को जोगिंद्र को 10.50 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए दिए थे।
विज्ञापन

जोगिंद्र अपनी बाइक पर रुपये लेकर फैक्टरी से बैंक के लिए गया था। आरोप है कि यह रुपये उसने बैंक में जमा नहीं कराए। जोगिंद्र देर शाम तक फैक्टरी नहीं लौटा। उन्होंने जोगिंद्र के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर बंद मिला। इसके बाद वह उसके घर पर पहुंचा।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिका ने बताया कि जोगिंद्र के घर पर भी वह नहीं मिला। उन्हें शक है कि जोगिंद्र रुपये हड़पने की नियत से भाग गया है। जठलाना थाने के जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि फैक्टरी मालिक शिकायत के आधार पर आरोपी मुनीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें