फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीएसपी प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे की मौत

Sat, 09 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73ए पर गांव चुहड़पुर के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारण के भतीजे अनिल कुमार की मौत हो गई। अनिल अपने माता पिता का इकलौता चिराग था और आरा मशीन का व्यवसाय करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद क्षेत्र के गांव सारण निवासी बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारण के भतीजे अनिल कुमार उर्फ शैंटी (25) का आरा मशीन का व्यवसाय था। शुक्रवार को वह अपने मासी के घर खिजराबाद के गांव किशनपुरा में गया था।

शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक पर वहां से घर लौट रहा था। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर जब वह गांव चुहड़पुर के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों व मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त की और सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता श्योराम के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें