प्रदेश सरकार द्वारा अपने मंत्रियों के लिए नई लग्जरी गाड़ियां खरीदें जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे सही ठहराया है। जगाधरी में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिस को भी नई गाड़ियां दी जाएंगी। इसके लिए सरकार ने काफी संख्या में नई जिप्सियों की खरीद की है।
उन्होंने कहा कि सरकार खर्चे के लालच में प्रदेश का काम प्रभावित नहीं करेगी। उनके अनुसार जो गाड़ियां पुरानी सरकार ने खरीदी थी। वही मौजूदा सरकार ने भी खरीदी हैं। अलग से कोई भी महंगी गाड़ी नहीं खरीदी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक गाड़ी के चलने की सीमा ढाई लाख किलोमीटर तय की हुई है, जबकि कंपनी की तरफ से यहीं सीमा पांच लाख किलोमीटर रखी गई है।
इसलिए सरकार की तरफ से रखी गई किलोमीटर की सीमा पूरी होने के बाद ही यह नई गाड़ियां खरीदी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री के पास टूटी-फूटी कार होगी तो उससे प्रदेश का ही काम प्रभावित होगा। मंत्रियों की बजाए पुलिस को नई कारों की जरूरत संबंधी सवाल पूछने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को भी जल्द ही नई गाड़ियां दी जाएंगी। इसलिए लिए सरकार ने बड़ी संख्या में नई जिप्सियां खरीदी हैं।