फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलटा ट्रक, युवक की मौत, जाम लगा

विज्ञापन
accident - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बिलासपुर रणजीतपुर रोड पर गांव अहड़वाला के पास पत्थरों से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पत्थरों से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। मृतक की पहचान रानीपुर खुर्द निवासी गुरजीत उर्फ हैप्पी के रूप में हुई। गुरजीत बिलासपुर से कार में पशुओं का चारा लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

रानीपुर खुर्द निवासी शुभम ने बताया कि वह मेकअप स्टूडियो बिलासपुर में बारबर का काम करता है। सोमवार को वह अपने चाचा के लड़के रोबिन के साथ बाइक पर रोज की तरह मेकअप स्टूडियो बिलासपुर आ रहे थे। उसके ताऊ का लड़का गुरजीत उर्फ हैप्पी भी रोजाना की तरह गाय का चारा लेने के लिए अपनी कार आल्टो में सवार होकर बिलासपुर आया था। करीब आठ बजे वह चारा लेकर बिलासपुर से वापस अपने घर गांव रानीपुर खुर्द जा रहा था। जब वह बिलासपुर रणजीतपुर रोड पर कपालमोचन पार करके गांव अहडवाला के पास पहुंचा तो रणजीतपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे पत्थर से भरे ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में जाकर देखा तो अगली सीट पर उसके ताऊ का लड़का गुरजीत सिंह उर्फ हैप्पी खून से लथपथ अचेत हालत में पड़ा था। उसने अपने चाचा के लड़के रोबिन की मदद से उसे गंभीर हालत में बिलासपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख उसे जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतक गुरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव माशू जमना निवासी नीटू पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें