फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड ने महिला और उसके दो बच्चों को नोंचा, बच्ची की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सढौरा क्षेत्र के गांव ढलौर में कुत्तों के झुंड ने दो बच्चों और एक महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते तीनों को काफी देर तक नोंचते रहे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्तों से बचाया। लोगों ने उन्हें नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां दस साल की बच्ची की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ढलौर निवासी दलबीर सिंह ने बताया शाम के समय उसकी बेटी सुनैना, बेटा सुमित और गांव की संतोष कुमारी घर के पास थी। तभी खेतों की तरफ से आए 10 से 15 कुत्ते उनके घर के पास आए। आते ही कुत्तों ने उसकी बेटी, बेटे व पत्नी पर हमला कर दिया। काफी देर तक कुत्ते दोनों बच्चों को नोचते रहे। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद गांव के लोग वहां पर पहुंचे और उन्हें बचाया गया। दलबीर सिंह का कहना है कि ये कुत्ते गांव के आसपास बने पोल्ट्री फार्म पर रहते हैं। वहां पर उन्हें खाने को मांस मिल जाता है। जिससे वे खुंखार बने हुए है। जब पोल्ट्री फार्म पर मांस नहीं मिलता तो गांव की तरफ भागते हैं। रविवार को भी यह कुत्ते गांव की तरफ आए थे और उसके परिवार पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि बेटी सुनैना को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसके छह साल के बेटे सुमित के सिर से पूरी स्किन कुत्तों ने नोच डाली। उनका कहना है कि यदि कुछ देर और कुत्तों के चुंगल से उन्हें नहीं बचाया जाता तो वे उन्हें मार ही डालते। उनकी मांग है कि क्षेत्र में खूंखार हो रहे कुत्तों का पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें