फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ सामान लेने आई तीन साल की बच्ची नाले में गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया चौक के पास नाले में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ सामान खरीदने के लिए यहां आई थी। जब उसकी मां सामान खरीदने में व्यस्त हो गई, तभी बच्ची खेलते हुए नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे नाले से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वृद्धा आश्रम के नजदीक रहने वाली रानी शुक्रवार शाम को बुड़िया चौक के पास कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। उसके साथ उसकी तीन साल की बच्ची सोहिता भी थी। इस दौरान रानी दुकान से सामान की खरीदारी करने लगी। तभी उसकी बच्ची दुकान से निकलकर सड़क किनारे नाले के पास चली गई। इस दौरान पांव पिछलकर वह नाले में जा गिरी। बच्ची नाले में गिरने पर आसपास के लोगों ने शौर मचाया। तभी उसकी मां ने भी दुकान से बच्ची को गायब देखा और मौके पर पहुंची। लोगों ने बच्ची को तुरंत नाले से बाहर निकाला। बच्ची तो तुरंत शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर बुड़िया चौंकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें