फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तोड़ते हुए हाईटेंशन से टकराई लोहे की कुंडी, करंट लगने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा सेक्टर 17 में लोहे की कुंडी से पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय हाईटेंशन की चपेट में आने से मध्यप्रदेश के श्रमिक नरेश की मौत हो गई। मृतक यहां अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

श्रमिक नरेश कुमार (21) कई साल से अपने परिवार के साथ हुडा में रहता था। हुडा थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि नरेश शनिवार दोपहर बाद लकड़ी तोड़ते के लिए घर से निकला था। इस दौरान जब वह एक पेड़ से लोहे की कुंडी से लकड़ियां तोड़ रहा था तो उसकी कुंडी हाई टेंशन में जा टकराई। इससे उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झूलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। रायसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिल्हाल परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें