फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने के लिए दोस्त से मांगी थी लिफ्ट, बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक ने पहचान के दो युवकों को लिफ्ट दी और कुछ दूर आने पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल भिजवाया। हादसा थाना साढ़ौरा के गांव समलपुर के पास हुआ। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव तेवर निवासी साजिद ने बताया कि उसकी अपनी दुकान है। रोज की तरह दुकान बंद करके वह लौट रहा था। इस दौरान उससे इस्लामनगर निवासी सोनू से घर जाने के लिए लिफ्ट मांग ली। सोनू व उसके मामा का लड़का साजिद साढौरा बाजार से घर जा रहे थे। उसने साजिद को देखकर बाइकरोक ली। उसने बताया कि समलपुर के पास मिट्टी पड़ी हुई थी। मिट्टी के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। जिसमें पीछे बैठे 19 वर्षीय साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी जतिंद्र कुमार ने बताया घायलों के बयानों पर केस दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें