फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों व परिजनों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, चार बच्चों

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर रोड पर स्कूल बस के इंतजार में खड़े स्कूली बच्चों व उनके परिजनों को अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दामला के सैनी माजरा निवासी राम कली ने बताया कि वीरवार सुबह करीब सात बजे वो और उसके लड़के बलविंद्र की पत्नी कुलविंद्र, उसकी 11 साल की लड़की तमिका, आठ साल का लड़का देवांशु व अपने दूसरे लड़के सुरेंद्र के बेटे सात साल के तुषान को स्कूल बस में बिठाने के लिए रादौर रोड पर आए थे। उनके बच्चे यमुनानगर के डीएवी स्कूल में पढ़ते है। बच्चों को बस में चढ़ाने के लिए वह रादौर रोड पर कच्चे फुट पाथ पर खड़े थे। इस दौरान वहां पर कुछ और बच्चे भी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी रादौर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली बड़ी तेज गति से आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए गलत दिशा में आकर सड़क किनारे खड़े सभी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का इंतजार कर रहे उसे, उसकी पुत्रवधु, उसके पोते कुलविंद्र, पोती तनिका, देवाशुं व तुषान को काफी चोटें लगी। हादसे का शोर सुन कर उसके परिवार वाले व अन्य लोग भी मौका पर आ गए। उन्होंने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्जकर लिया है। सदर थाना एसएचओ सुखबीर का कहना है कि मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें