फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक को लूटने वाला एक और आरोपी चढ़ा सीआईए के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर रामपुरा के हनुमान मंदिर के पास डेयरी संचालक पर रॉड से वार कर लूटने के एक और आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। 26 सितंबर की रात को छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डेयरी संचालक पर रॉड से हमला कर लूटने वाला एक आरोपी बैंक कॉलोनी में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई जसवीर सिंह, विमल, मनजीत व मोकम सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने डेयरी संचालक को लूटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी की पहचान बैंक कॉलोनी के मोती बाग निवासी हरिओम के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटे को स्टेशन लेने जा रहा था डेयरी संचालक, सिर में रॉड मार की थी लूटपाट
सुंदर नगर निवासी देवेंद्र राणा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका दूध की डेयरी का काम है। उसका लड़का अभिषेक राणा रेवाड़ी स्थित एक इलेक्ट्रानिक कंपनी में नौकरी करता है। 26 सितंबर की रात को वो गोल्डन टेंपल ट्रेन से यमुनानगर आ रहा था। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर उसे वीरवार सुबह तीन बजे पहुंचना था। रात करीब ढाई बजे वह बाइक पर अपने बेटे अभिषेक को लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। रेलवे रोड पर जब वह हनुमान मंदिर के नजदीक सोनू स्वीट के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर सवार होकर छह युवक आए। दोनों बाइकों पर तीन तीन युवक सवार थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसके आगे बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। बदमाश उसे कहने लगे कि जो तुम्हारे पास है, वो हमें दे दो। इस पर जब उसने बदमाशों का विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने हाथ में पकड़ी लोहे की रॉड से उसके सिर में पिछली तरफ वार किया। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से चार हजार रुपये व उसके मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर वहां से फरार हो गया। बदमाशों की बाइकों पर नंबर भी नहीं थे।
विज्ञापन

वर्जन
चार पहले से काबू, जल्द होगा छठा आरोपी भी गिरफ्तार
इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब आरोपी हरिओम को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें