फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में अनियंत्रित हो पलटी ट्रैक्टर-टॉली, दबने से एक की मौत, चार घायल

Tue, 15 Dec 2015 12:00 AM IST
यमुनानगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 एनएच-73ए (जगाधरी-पावंटा) के बल्लेवाला क्रेेशर जोन में सोमवार सुबह धुंध के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

गांव चुहड़पुर निवासी जयभगवान ने बताया कि वह अपने गांव के ही कुलवंत, श्यामू, नरेश व मामू के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर खेतों की ओर जा रहा था। इस दौरान एनएच-73ए (जगाधरी-पावंटा) के बल्लेवाला क्रेशर जोन के समीप धुंध अधिक होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। श्यामू, नरेश और मामू मौका पाकर कूद गए, लेकिन कुलवंत नहीं कूद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस कारण वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्यों को हादसे में मामूली चोटे आईं। चिकित्सकों ने श्यामू, जयभगवान और मामू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नरेश को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां वह उपचाराधीन है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कुलवंत (35) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक कुलवंत की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। हादसे की खबर के बाद उसके घर पर मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें