फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में आरती ने पाया पहला स्थान

Sun, 27 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी के विजेताओं के साथ प्राचार्या व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी करवाई गई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीकॉम तृतीय वर्ष की रेनू ने दूसरा और बीकॉम द्वितीय वर्ष के अक्षत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के विकास, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता व ज्ञानवर्धन करना रहा। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. करुणा के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सपना कांबोज व प्रो. अभिषेक रहे।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ देश के सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक विकास से जुड़े विषयों की जानकारी भी रखनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, जागरूकता, रचनात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें