संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पुराने छछरौली रोड का अधूरा निर्माण पूरा करवाने के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने काली माता मंदिर स्थित पानी की टंकी के पास क्षेत्रवासियों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. राहुल भान ने ने कहा कि प्रकाश चौक से हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज तक सड़क बनाई जानी थी। इसके लिए पहले सड़क पूरी तोड़ी गई थी। परंतु आधी सड़क का ही निर्माण ही किया गया। टूटी सड़क के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।
यह सड़क छछरौली को जगाधरी से जोड़ती है। इस पर दिन-रात यातायात का दबाव रहता है। रवासी प्रकाश चंद्र, रविंद्र कुमार, मोहित, सोहन, सुमन, पूनम, राधा, आर्यन, लक्की, रोहित ने बताया कि टूटी सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। रोजाना कोई न कोई दोपहिया व साइकिल सवार टूटी सड़क के कारण गिरकर चोटिल होता है।