संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अरुण शर्मा से दो लोगों ने निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर एक लाख 69 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। छछरौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शेरपुर निवासी अजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसके भाई अरुण शर्मा की मुलाकात कुछ दिनों पहले राजस्थान के दोसा निवासी आंचल कुशवाहा और दिल्ली निवासी लोकेश उर्फ लोकेंद्र सक्सेना से हुई थी। 10 नवंबर 2024 को आरोपियाें ने उसके भाई को निवेश कर रुपये दोगुना करने का लालच दिया।
आरोपियों ने उसके भाई से अलग अलग कर एक लाख 69 हजार रुपये ले लिए। बाद में उसे कोई रुपये वापस नहीं किए। धोखाधड़ी का पता चलने पर उसके भाई ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। पछछरौली थाना प्रभारी अमरजीत का कहना है कि अजय शर्मा की शिकायत पर आंचल कुशवाहा व लोकेंद्र सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।