मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह पैकिंग का काम कर रही थी। ऐसे में थोड़ी देर बाद उसे कटिंग मशीन पर लगा दिया गया, जहां पर कटी हुई प्लेटों को मशीन के ऊपर से उठाकर साइड में रखना था। ऐसे में जब वह कटिंग के बाद एक प्लेट को उठाकर साइड में रखने के लिए घूमी तो अचानक से उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। तुरंत कटिंग मशीन को बंद कर मोनिका को बाहर निकाला गया। मोनिका की कमर बुरी तरह से कट चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिश्ता तलाश रहे थे परिजन
बहन सोनिया ने बताया कि वह दिल्ली में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। मोनिका यहां पर मां चमेली व दो छोटे भाइयों के साथ रह रही थी। इन दिनों परिजन मोनिका के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। रिश्ता मिलते ही उसकी शादी करने का विचार था। इसी बीच यह हादसा हो गया।