फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक पर हमला कर किया घायल, तीन लोग नामजद

Thu, 13 Aug 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना हमीदा में दुकान के बाहर खड़े रोहित सचदेवा ने स्कूटर सवार तीन लड़कों पर हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गए। हमले के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर तीन युवकों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी रोहित सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा आठ बजे वह कॉलोनी में स्थित एक चाट भंडार के बाहर खड़ा था। इस दौरान रमनीत सिंह, युगराज सिंह, आर्यन खान वहां एक्टिवा पर वहां पहुंचे। कुछ देर पहले उसकी तीनों से बहस हुई थी। इसी रंजिश में तीनों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। रोहित ने बताया कि युगराज और रमनीत ने लोहे के कड़े से उसके सिर पर कई वार किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें