फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेशनल हाईवे पर सैर कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 27 Apr 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर औरंगाबाद के नजदीक सैर कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवक ने पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई पंकज कुमार मेहनत मजदूरी करता था। देर शाम को वह घर से घूमने के लिए निकला था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। वे उसकी तलाश में निकले तो नेशनल हाईवे 344 के औरंगाबाद पुल के पास उन्हें पता लगा कि उसका भाई पंकज कुमार जब नेशनल हाईवे किनारे पैदल घूम रहा था तो पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद डायल 112 की गाड़ी ने उसके भाई पंकज कुमार को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसके भाई पंकज कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें