यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव से युवक ने कार में 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसकी 20 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव के बाहर से एक युवक कार में अगवा करके ले गया है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार सवार अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद