फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांव खाजीबांस में युवक मिला डेंगू पॉजिटिव

Fri, 29 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड सरस्वती नगर के गांव खाजीबांस 34 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। उसने 24 अगस्त को बुखार आया था, जिसके 26 अगस्त को सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। अब सेंपल की रिपोर्ट में उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। व्यक्ति को सरस्वती नगर की सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यक्ति के परिजनों व आसपास बुखार पीड़ित लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही आसपास मच्छर का लारवा जांचा व मच्छर भगाने की गतिविधियों सहित मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि इस साल अब तक डेंगू के 16 केस हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू व मलेरिया से जागरूकता से ही बचा जा सकेगा। लोग अपने घरों व आसपास में सफाई रखें। कहीं भी अधिक समय तक पानी न भरा रहने दें। बुखार के लक्षण होने पर तुरंत सेंपलिंग कराएं। साथ ही सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें