यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर घट कर वीरवार शाम लगभग आधा रहा गया। शाम पांच बजे बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 42060 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे।
इससे पहले बुधवार रात एक बजे पानी अधिकतम 50019 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि बुधवार दोपहर दो बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 71374 क्यूसेक पर पहुंच गया था। वहीं, वीरवार को दिनभर कभी धूप निकलने तो कभी बादल छाने से लोग उमस से परेशान रहे। लोग चिपचिपी गर्मी व पसीने से तरबतर रहे। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुधवार रात को व्यासपुर व रणजीतपुर क्षेत्र में बारिश हुई थी। वहीं अन्य जगहों पर सूखा रहा। कहीं बारिश तो कहीं सूखा रहने से उमस बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
रात का तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में रात को भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। आधी रात के बाद मौसम में थोड़ी ठंडक लौटी। सुबह के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे एक बार फिर उमस बढ़ गई। पहले तेज धूप ने परेशान किया और फिर बादल छाने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।