फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से बेसुध मिले युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिविल अस्पताल जगाधरी में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक 16 मई को बेसुध हालत में बस स्टैंड से मिला था। तब से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन

शहर पुलिस के एएसआई भीम सिंह ने बताया कि 16 मई को यह युवक बेसुध हालत में यमुनानगर बस स्टैंड से मिला था, जिसे सिविल अस्पताल यमुनानगर दाखिल करवाया गया। जहां से उसे सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एएसआई ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के एरिया में फोटो दिखाने पर यह पता चला है कि यह युवक कबाड़ बीनने का कार्य करता था। इसका नाम डीएम था। अभी आगामी 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। जैसे ही शिनाख्त होगी उसके अनुसार आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें