फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
अमन। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादीपुर गांव में मंदिर की छत पर मजदूरी कर रहे 25 वर्षीय अमन की हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन निवासी दडवा के रूप में हुई है।
तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसके पास दो बच्चे हैं। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह अमन राज मिस्त्री के साथ शादीपुर में एक मंदिर के निर्माण के काम पर गया था। दोपहर करीब तीन बजे छत पर काम करते समय वह ऊपर से गुजर रही हाइवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। जोरदार धमाके के साथ करंट ने उसे छत पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सरपंच सज्जन सिंह व स्थानीय लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें