संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शिवपुरी-बी में मुकेश कुमार (26) ने घर के कमरे में पंखे पर फंदे से लटक जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय परिजन मनीष की बहन के घर सोलन गए थे, जहां से लौटने पर मनीष मृत अवस्था में फंदे पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी।
मुकेश कुमार निजी अस्पताल में नौकरी करता था। शनिवार शाम को काम से घर लौटा तो अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने मुकेश को आवाज लगाई, पर कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिवार के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो मुकेश पंखे पर चादर के फंदे पर लटका था।
इसकी सूचना पुलिस को दी, तब कमरे के दरवाजा खोल पंखें पर लगे फंदे से मुकेश को उतारा गया। जांच करने पर मुकेश मृत पाया गया। परिवार को विश्वास नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या कर सकता है। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले ही मुकेश की शादी हुई थी।
करीब एक साल पहले ही उन्होंने शिवपुरी-बी में घर खरीदा था। खुशियों के माहौल में मनीष की मौत से परिवार के लोग स्तब्ध है। सभी को रो-रो कर बुरा हाल है। मनीष घर का इकलौता चिराग था, जिसकी तीन बहने हैं। मृतक की पत्नी फिलहाल मायके में है, उसे चार दिन पहले ही मुकेश छोड़कर आया था।
वर्जन
अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों के बयान ले लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - जगबीर सिंह, प्रभारी, गांधीनगर थाना।