फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 2927 लोगों को मिलेंगे प्लॉट, 15 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 06 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किरायेदारों व बेघरों को घर देने के लिए सरकार की ओर से चलाई गई मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के तहत दूसरे चरण में नगर निगम क्षेत्र के 2927 आवेदकों को प्लॉट मिलेंगे। प्लॉट देने के लिए सरकार की ओर से हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है।
जिन आवेदकों ने सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें 2927 की सूची निगम के पास आई है। आवेदक 15 जुलाई तक प्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। इसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये की बुकिंग राशि जमा करवानी होगी। आवेदक अटल सेवा केंद्र या स्वयं ही हाउसिंग फॉल ऑल विभाग की वेबसाइट पर प्लॉट की बुकिंग कर सकते है।
विज्ञापन


मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के जिन बीपीएल परिवारों के पास अपना आवास नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने को प्लॉट व फ्लैट देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की हुई है। योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पोर्टल पर 13 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे।
विज्ञापन

अंतिम तिथि तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी एरिया के 10903 लोगों ने योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। प्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इसलिए 15 जुलाई से पहले प्लाट के लिए बुकिंग कराए। बुकिंग कराने के बाद आवेदकों को अनंतिम आवंटन पत्र दिए जाएंगे। बाद में ड्रा के माध्यम से उन्हें नगर निगम क्षेत्र में प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें