फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मैं अच्छा बेटा न बन पाया लिखकर युवक ने दी जान

Fri, 27 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मैं अपने मां-बाप को अच्छा बेटा नहीं बन पाया। सुसाइड नोट में यह बात लिखकर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय तेजवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। वह कई दिन से मां के बीमार होने से परेशान चल रहा था। उसकी मां ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी तेजवंत सिंह की मां को चार माह पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था। उसका जालंधर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां वह कोमा में हैं। तेजवंत के पिता भी उसकी मां के पास ही अस्पताल में रहते हैं। बुधवार को तेजवंत अपनी मां के पास जालंधर के अस्पताल गया था। वहां से वह देर शाम लौटा। जब वह लौटा तो पड़ोसी ने भी उसकी मां का हालचाल पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने मकान में चला गया। रात लगभग साढ़े नौ बजे उसका दोस्त उसके पास मिलने के लिए आया। कई बार बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ। मोबाइल पर भी उसने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

उसके पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा कि मैं अपने मां-बाप को अच्छा बेटा नहीं पाया। मैं अच्छी औलाद नहीं हूं। रामपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मानसिक परेशानी में युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें