फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाॅट बेचने के नाम पर थर्मल प्लांट के एक्सईएन से 25 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाॅट बेचने के नाम पर थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत एक एक्सईएन से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-17 निवासी दीदार सिंह ने अपनी पत्नी सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लाॅट की प्रापर्टी आइडी बदलवा कर रजिस्टरी नहीं कराई और रकम हड़प ली।
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में थर्मल प्लांट के एक्सईएन देवेंद्र कुमार और उनके सहयोगी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने ज्योति नगर क्षेत्र में स्थित 642 वर्ग गज के एक प्लाॅट का सौदा दीदार सिंह से किया था। सौदे के तहत उन्होंने बयाने के रूप में 18 लाख रुपये दीदार सिंह को दिए थे। प्लाॅट की रजिस्टरी की तारीख 22 अगस्त 2024 तय की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद दीदार सिंह ने किसी कारण का हवाला देते हुए तीन लाख रुपये और मांग लिए, जो उन्होंने भरोसे में आकर दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ने रजिस्टरी नहीं कराई और समय अक्टूबर तक बढ़ा दिया। समय बीतने के साथ वह लगातार रजिस्टरी की तारीख आगे बढ़ाता रहा। इस दौरान आरोपी ने चार लाख रुपये और ले लिए, लेकिन इसके बावजूद रजिस्टरी नहीं कराई।
जब दबाव बनाया तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़ितों ने जब राजस्व कार्यालय में जाकर जानकारी जुटाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वहां पता चला कि दीदार सिंह ने संबंधित प्लाॅट की प्रापर्टी आइडी बदलवा कर उसे अपनी पत्नी गुरजिंद्र कौर के नाम करवा दिया है। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि इसी प्लाॅट को लेकर आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी सौदा करने की बात की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में दीदार सिंह के साथ उसकी पत्नी गुरजिंद्र कौर, भावुक भाटिया और जसविंद्र कौर की शामिल हैं। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अधिकारी को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की। सेक्टर-17 थाने के जांच अधिकारी लाभ सिंह का कहना है कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें