फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड-20 के ससौली रोड पर बिछेगी स्टॉर्म वाटर लाइन

Tue, 09 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टॉर्म वाटर लाइन के शिलान्यास के दौरान मौजूद विधायक व मेयर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के ससौली रोड पर अब बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके समाधान के लिए नगर निगम की ओर से 52.45 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को पार्षद विक्रम राणा की उपस्थिति में काम शिलान्यास किया।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय अवधि में विकास कार्य पूरा कराएं। तीन दिन पहले मेयर व विधायक ने 43.41 लाख रुपये की लागत से विद्यावंती स्कूल से जगाधरी वर्कशॉप रोड पर हीरा पेट्रोल पंप पुलिया तक स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य भी शिलान्यास किया था। दोनों विकास कार्य होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके है और करोड़ों रुपये के विकास शुरू किए हुए है। हमारा उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ, साफ व सुंदर शहर बनाना है। मानसून सीजन में बारिश होने पर अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी थी।
अब बारिश होने पर जलभराव की ऐसी न हो, इसलिए ऐसे स्थानों पर स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र की हर नियमित कॉलोनी की प्रत्येक कच्ची व क्षतिग्रस्त गलियों का निर्माण कराया जा रहा है। उनमें पानी निकासी का इंतजाम कराकर हर व्यक्ति की राह को सुगम बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर क्षेत्र में समान रूप से विकास करवा रही है। शहर में पानी निकासी को नालियां, पक्की सड़कें, पक्की गलियों, सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, भूमिगत पाइप लाइन, सुंदर पार्क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला व अन्य विकास कार्य करवाएं गए हैं। इस मौके पर निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, अमरजीत सिंह लाडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें