फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चाचा के हत्यारोपी भतीजे का नहीं लगा सुराग

Tue, 09 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 अवतार सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तलाकौर निवासी अवतार सिंह की हत्या को चार दिन बीत चुके हैं, परंतु हत्यारोपी भतीजे सुखजीत उर्फ डिंपल का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही, लेकिन उधर परिवार बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ मांग रहा है।
मृतक अवतार सिंह व आरोपी सुखजीत रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। वीरवार को उनमें रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी सुखजीत ने कृपाण से चाचा अवतार सिंह पर हमला कर दिया था। इसमें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया था। उसे सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अवतार सिंह अपने कमरे में मृत मिला था। तब थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की हुई है। छप्पर थाना प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया मामले में हत्या का केस दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें