परवालो रोड पर बूड़िया के पास बाइक सवार दो युवकों ने युवती के साथ हाथापाई कर उससे मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फतेहपुर गांव निवासी अंजली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार किसी काम से जा रही थी। जब वह परवालो रोड पर बूड़िया के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसे रोक लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।