फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिश्तेदार ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को रॉड से जमकर पीटा

Tue, 12 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव लेदी के पास कार सवार युवक की उसके रिश्तेदार ने दो साथियों संग रॉड से पिटाई कर दी। तीनों कार पर आए, जिसे रास्ते में लगाकर कार सवार को रोका फिर उसकी पिटाई कर कार पर भाग गए। राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके बयान पर छछरौली पुलिस ने तीन लोगों नामजद किए। कालाअंब के गांव डेरा निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि आठ अगस्त को अपने एक दोस्त व रिश्तेदार के साथ गांव डारपुर रिश्तेदारी में आया था। शाम में घर लौटने समय गांव लेदी के पास एक कार चालक पीछे से बार-बार हॉर्न बजाने लगा। कार चालक को आगे निकलने के लिए साइड दी। आरोप है कि कार चालक ने उसकी कार के बराबर में अपनी कार लगा ली।
कार में उनका पुराना रिश्तेदार फारुख भी नजर आया और उसके साथ फरीद खान व अरशद भी थे।
उन्होंने उसे कार साइड में लगाने के लिए कहा फिर उसकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। जैसे ही वह रुका तो फारुख ने रॉड मार कर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसके सिर, मुंह पर रॉड मार गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने रॉड-डंडों से पीटकर बेसुध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में होश आने पर वह अस्पताल में था, जहां परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस को सूचित किया। आस मोहम्मद का आरोप है कि आरोपियों के पास दुनाली बंदूक व पिस्टल भी थी। पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें