संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमर उजाला और चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से 'एक दौड़ सेहत की ओर मैराथॉन' का आयोजन रविवार को किया जाएगा। लोगों को सेहत का संदेश देने के उद्देश्य से कराई जा रही मैराथॉन सुबह सात बजे ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स स्थित अमर उजाला कार्यालय से शुरू होगी।
मैराथॉन गोबिंदपुरी रोड से होते हुए मधु चौक, रेलवे स्टेशन रोड से प्यारा चौक, नेहरू पार्क, मॉडल टाउन में एसपी आवास के सामने से वापस अमर उजाला कार्यालय पर संपन्न होगी। मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल राणा होंगे। मैराथॉन के विजेताओं को मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर होंगे।
चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज के सुधीर चंद्रा व अक्षय चंद्रा, कैपिटल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल संचालक कुलजिंद्र सिंह सोढ़ी व मनप्रीत कौर, अमर द ज्वेलर्स के संचालक सुंदर नारंग, रंजीत नारंग, मंगला मॉलडिंग संचालक लविश गाबा, फाल्कन ऑटोमोबाइल संचालक हर्षदीप सिंह भट्टी, जेट फिनाइल संचालक अभिषेक भारद्वाज मुख्य सहयोगी हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राणा नाहरपुर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मैराथॉन के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। इसके अलावा कई समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य भी मैराथॉन में हिस्सा लेंगे। प्रायोजकों ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के करवाई जा रही इस मैराथॉन में बढ़ चढ़-कर भाग लें। इसके लिए किसी तरह का कोई पंजीकरण व शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आयु की भी कोई सीमा नहीं है। हिस्सा लेने के लिए रविवार सुबह साढ़े छह बजे तक आयोजन स्थल अमर उजाला कार्यालय, ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स पहुंचें।