यमुनानगर। गांधी नगर फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि देर रात को गांधी फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद