फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के इरादे से ट्रक में चढ़े व्यक्ति की मौत

Wed, 17 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। चोरी के इरादे से ट्रक में चढ़े व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव घंघौड़ हुसैनपुर निवासी अरशद के तौर पर हुई। घटना थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मिल्क माजरा टोल प्लाज पर हुई है।
जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के नजदीक ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर सो रहा था। इसी दौरान चोरी के इरादे से अरशद ट्रक पर चढ़ गया। आवाज सुनने पर चालक उठ गया और उसने अरशद को पकड़ लिया। इसके बाद उसने आरोपी के हाथ पैर रस्सी से बांधकर ट्रक में ही बैठा लिया। जिसके बाद ट्रक का चालक व अरशद दोनों सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे के करीब अरशद उठा और कुछ दूरी पर चलने पर चक्कर खाकर नीचे गिर गया। जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि अरशद ने नशा किया हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी छप्पर रामपाल शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें