संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरकार के आदेशानुसार लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया जा रहा है। मंगलवार को शिविर में 52 लोग परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी, आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। सभी समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया।
एडीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि इस शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय संबंधित, मकान का नक्शा, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड व राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई की समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने अपराध संबंधी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधी थाना प्रभारियों को शिकायतों पर कार्रवाई व समाधान के आदेश दिए। शिविर में एसडीएम सोनू राम, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआरओ श्याम लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।