फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौत

Sat, 20 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। गांव मारवा कलां के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मारवा कलां निवासी 60 वर्षीय लछमी चंद के रूप में हुई है। मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायत में मृतक के बेटे राहुल कुमार ने बताया कि उसके पिता उसके साथ मजदूरी का काम करते थे। वीरवार देर शाम वह दोनों काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

राहुल के अनुसार उसके पिता उससे कुछ आगे चल रहा था। जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, सामने से एक डंपर तेज गति से आया और सीधे उसके पिता को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही लछमी चंद सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक को पकड़ने का प्रया किया। हादसे के बाद डंपर चालक कुछ देर के लिए मौके पर रुका, तभी राहुल ने डंपर का नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चालक मौका देखकर वाहन लेकर भाग गया। आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से राहुल अपने घायल पिता को एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें