फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैंप के राजकीय स्कूल में बनेगा मल्टी स्टोरी भवन

Fri, 09 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कैंप में सवा चार करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मल्टी स्टोरी भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही स्कूल में पांच लाख रुपये की लागत से बने बास्केटबॉल ग्राउंड का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कैंप के आसपास का काफी बड़ा क्षेत्र है। यहां पर विद्यार्थियों की संख्या अब लगातार बढ़ेगी। कैंप स्कूल में जगह कम होने की वजह से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। कंवरपाल ने कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे लगातार आईआईटी, नीट, एम्स, इंजीनियरिंग के उच्च संस्थानों में दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बड़ी उपलब्धि है। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर डीईओ सुमन बहमनी, डीपीसी राकेश कुमार गुप्ता, डिप्टी डीईओ शिवकुमार, एसएमसी मेंबर ममता बटला, सुदर्शन दुआ, राजेश बटला, बीआरसी सुनीता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रिंसिपल ऊषा नागी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें