फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 27 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक हरदीप सिंह के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क हादसे में गांव जड़ौदा निवासी हरदीप सिंह की मौत हो गई। हादसा वीरवार रात करीब एक बजे कैल गांव के पास हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरदीप प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था और दो जुड़वा बच्चों का पिता था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई सिमरप्रीत सिंह ने बताया कि हरदीप गुरुवार रात करीब 10 बजे घर से किसी काम से जाने की बात कहकर बाइक पर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि कैल गांव के पास हाईवे पर उसका एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन जगाधरी सदर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें हरदीप की मौत की पुष्टि हुई। सिविल अस्पताल में शव देखने के बाद परिजनों ने बताया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मामले में जगाधरी सदर थाना के जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब डेढ़ बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक हरदीप सिंह के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें